{"_id":"6aad7fd0339ff04c3d0b71df","slug":"siddharthnagar-news-demand-for-impartial-probe-into-sisaiya-khurd-incident-lodhi-mahasabha-submits-memorandum-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-164842-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सिसैया खुर्द प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, लोधी महासभा ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सिसैया खुर्द प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, लोधी महासभा ने सौंपा ज्ञापन
Fri, 18 Sep 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। लखीमपुर खीरी के धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के सिसैया खुर्द गांव में ग्रामीणों के साथ कथित पुलिस उत्पीड़न के मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
ज्ञापन में ग्रामीणों द्वारा खराब सड़क, कीचड़ और जलभराव की समस्या को लेकर किए गए विरोध-प्रदर्शन के बाद पुलिस कार्रवाई के दौरान महिलाओं, बच्चों और ग्रामीणों के साथ कथित मारपीट के आरोपों की जांच कराने की मांग की गई। साथ ही स्थानीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी पर पुलिस कार्रवाई में प्रभाव या दबाव डालने संबंधी आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि विधायक ने आरोपों को खारिज करते हुए स्वयं निष्पक्ष जांच की मांग की है।
महासभा ने मांग की कि पूरे प्रकरण की स्वतंत्र मजिस्ट्रियल जांच कराकर पीड़ितों के बयान, चिकित्सकीय अभिलेख, वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया जाए। जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी, अधिकारी या अन्य व्यक्ति के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की गई।
विज्ञापन
इस दौरान ओम प्रकाश लोधी, धर्म राज निषाद, बीरू लोधी, बीरू लोधी, दिलीप लोधी, चंद्रिका प्रसाद लोधी आदि मौजूद रहे।