{"_id":"6adcf4f62c601797fb04cbbc","slug":"siddharthnagar-news-deities-incarnate-to-destroy-the-wicked-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-166996-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पापियों के संहार के लिए देवी-देवता लेते हैं अवतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पापियों के संहार के लिए देवी-देवता लेते हैं अवतार
Sat, 24 Oct 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
भानपुररानी में दुर्गा पूजा समारोह में उमड़े श्रद्धालु, शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केंद्र
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के भानपुररानी गांव में अमन चैन कमेटी के तत्वावधान में चल रहे मां दुर्गा पूजा समारोह में शुक्रवार की रात कथावाचक पंडित पुजारी प्रसाद दूबे ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का वर्णन किया। कहा कि जब-जब धरती पर आसुरी शक्तियों ने भक्तों पर अत्याचार किया, तब-तब मां जगदंबा ने विभिन्न स्वरूपों में अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया।
उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म के मार्ग पर चलने और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। समारोह में भगवान शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण और मां दुर्गा की झांकियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखकर श्रद्धालुओं ने जय शिव शंकर और जय कन्हैया लाल के जयकारे लगाए। इससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो उठा।
इस दौरान कमेटी अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, अंशु श्रीवास्तव, राहुल सैनी, आदेश श्रीवास्तव, पवन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।