{"_id":"68e1541bb2bc3041fe0f4837","slug":"siddharthnagar-news-dead-body-of-missing-old-man-found-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145819-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: लापता वृद्ध का मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: लापता वृद्ध का मिला शव
Sat, 04 Oct 2025 10:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Oct 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुजेहना में करीब 12 दिन पहले लापता हुए मुजेहना निवासी हीरा (77) का शव शनिवार को गांव के समीप नाले में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मुजेहना निवासी हीरा (77) 10 दिन पहले घर से कहीं चले गए थे। परिजनों ने उनकी खाफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नहीं चल सका।
इसके बाद परिवार वालों ने थाने में तहरीर देकर खोजबीन की मांग की। शनिवार को ग्रामीणों ने गांव के पास बह रहे एक नाले में हीरा का शव देखा। उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को दी।
परिवार वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। हीरा के दो पुत्र हैं और दोनों शादीशुदा हैं। इस संबंध में ढेबरुआ एसओ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।