फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Dead body of a married woman found hanging

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Fri, 18 Sep 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 18 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Dead body of a married woman found hanging
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के मदरहना उर्फ दत्तपुर के टोला बरगदही में बृहस्पतिवार रात एक विवाहिता का शव कमरे में छत की कुंडी के सहारे लटका मिला। शुक्रवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर सास ने झरोखे से देखा तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन की मदद से दरवाजा खुलवाकर शव नीचे उतरवाया और पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दत्तपुर टोला बरगदही निवासी संगीता (38) पत्नी उदयराज विश्वकर्मा घर पर अकेली रहती थी। परिजन के अनुसार उसके पति उदयराज करीब दो माह पहले रोजी-रोटी के लिए मुंबई गए थे और वहां दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बृहस्पतिवार रात संगीता खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बगल में रहने वाली सास ज्ञानमती ने दरवाजा खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर उन्होंने झरोखे से देखा तो संगीता का शव छत की कुंडी के सहारे लटका मिला। यह देखकर सास के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन के अनुसार उदयराज और संगीता की शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। दोनों के कोई संतान नहीं थी और वे अलग रह रहे थे। उदयराज बीच-बीच में घर आते थे। परिजन ने घटना का कारण स्पष्ट नहीं बताया है। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मायका और ससुराल पक्ष के लोग पहले पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। समझाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुराल पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed