{"_id":"6abaa8e07182aa10b7023db5","slug":"siddharthnagar-news-dcm-truck-loaded-with-scrap-goes-missing-from-the-weighbridge-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-165480-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धर्मकांटा से कबाड़ लदा डीसीएम गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धर्मकांटा से कबाड़ लदा डीसीएम गायब
Mon, 28 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के धर्मकांटा ऊंजी पर तौल के लिए खड़ा किया गया कबाड़ लदा डीसीएम रविवार रात में गायब हो गया। कबाड़ कारोबारी ने वाहन चालक, स्वामी और ट्रांसपोर्टर पर धोखाधड़ी कर पांच लाख रुपये से अधिक का कबाड़ हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिद्धार्थनगर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी विवेक कसौधन ने बताया कि उन्होंने दो सितंबर की रात घोसवा स्थित प्रतिष्ठान से डीसीएम में कबाड़ लदवाया था। चालक को डीजल के लिए 20 हजार रुपये भी दिए गए थे। वाहन को क्षेत्र के धर्मकांटा पर तौल के लिए खड़ा किया गया था। सुबह चालक ने बताया कि फाइनेंसर वाहन को यार्ड ले गया है। ट्रांसपोर्टर ने बिल्टी देने से भी इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर वाहन व स्क्रैप बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।