फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Crops damaged by rain; no demand for vegetables in the market either

Siddharthnagar News: बारिश में खराब हुई फसल, बाजार में सब्जियों की मांग भी नहीं

Mon, 28 Sep 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 28 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Crops damaged by rain; no demand for vegetables in the market either
शाहपुर। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से किसानों की सब्जियों की फसल जमीन पर गिरकर खराब हो गई। वहीं, बची हुई सब्जियों को बेचने के लिए किसानों को खरीदार नहीं मिल रहे हैं। कई किसान मंडी से सब्जियां वापस घर ले जाने को मजबूर हुए। बिक्री नहीं होने पर कुछ किसानों ने सब्जियां मवेशियों को खिला दीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से शनिवार तक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से किसानों की परवल, लौकी, करैला और तरोई की फसल को नुकसान पहुंचा। खेतों में फसल गिरने से जहां उत्पादन प्रभावित हुआ, वहीं बारिश के दौरान मंडी में हरी सब्जियां खरीदने वाले व्यापारी भी नहीं पहुंचे। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। खजुहा निवासी किसान बसंत यादव ने बताया कि उन्होंने करीब दो बीघा में तरोई, करैला और लौकी की फसल लगाई थी।
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में आधे से अधिक फसल जमीन पर गिरकर खराब हो गई। किसी तरह खराब मौसम में मंडी तक सब्जियां लेकर पहुंचे, लेकिन वहां खरीदार नहीं मिले। मजबूरन सब्जियां वापस घर ले जानी पड़ीं। बाद में इन्हें मवेशियों को खिला दिया गया। गुलरिहा गांव निवासी किसान परशुराम यादव ने बताया कि उन्होंने एक बीघा में भिंडी और तरोई की फसल लगाई थी। बारिश और तेज हवाओं से पूरी फसल गिरकर खराब हो गई। बारिश के दौरान मंडी में खुले आसमान के नीचे सब्जियां औने-पौने दामों में बेचनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed