फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Council-run schools grappling with waterlogging; Dalmir Deeh school closed for three days

Siddharthnagar News: जलभराव की समस्या से जूझ रहे परिषदीय विद्यालय, दलमीर डीह का स्कूल तीन दिन से बंद

Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 01 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Council-run schools grappling with waterlogging; Dalmir Deeh school closed for three days
भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पिकौरा में घुसा बाढ़ का पानी। संवाद
डुमरियागंज। बारिश के बाद परिषदीय विद्यालयों की स्थिति की पड़ताल में कई स्कूल जलभराव की समस्या से जूझते मिले। कहीं विद्यालय परिसर में पानी भरा है तो कहीं स्कूल चारों तरफ से पानी से घिरे हैं।
विज्ञापन

जलनिकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, दलमीर डीह को छोड़कर अन्य विद्यालयों में शिक्षण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय दलमीर डीह में जलभराव के कारण बीते तीन दिनों से विद्यालय बंद है। यहां 55 बच्चे और एक कर्मचारी है। विद्यालय परिसर में पानी भरने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय भड़रिया चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय परिसर में भी पानी पहुंच रहा है। इसके बावजूद यहां शिक्षण कार्य संचालित हो रहा है। विद्यालय में 135 बच्चे और पांच कर्मचारी हैं। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सेखुईताज में भी जलभराव की समस्या बनी हुई है।
बरसात के दिनों में अक्सर विद्यालय परिसर में पानी भर जाता है। यहां 158 बच्चे और तीन कर्मचारी हैं। वहीं, कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरसिया में भी जलभराव है। विद्यालय में 101 बच्चे और छह कर्मचारी हैं। यहां हर वर्ष बारिश के दौरान पानी भरने की समस्या सामने आती है।
प्राथमिक विद्यालय शेख डीह के मैदान में भी पानी भरा हुआ है। विद्यालय में 62 बच्चे और दो कर्मचारी हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी कई विद्यालय परिसरों में जमा है। इससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है।

खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि जिन विद्यालयों में पानी भरा हुआ है, वहां के बच्चों को दूसरे विद्यालयों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed