{"_id":"6abaa609b93f2c83100fef7d","slug":"siddharthnagar-news-congress-members-staged-a-protest-and-burned-an-effigy-of-the-chief-election-commissioner-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-165464-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सामने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। विशेष गहन पुनरीक्षण और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उसे छीनने का प्रयास किया। इस पर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच छीनाझपटी हुई।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया की स्वतंत्र जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की भी मांग की। कांग्रेस ने मतदाता सूची में हुए बदलावों की पारदर्शी जांच और पात्र मतदाताओं के मताधिकार की सुरक्षा की भी मांग उठाई।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की बुनियाद है। किसी भी पात्र नागरिक का नाम बिना उचित सत्यापन और सुनवाई के नहीं हटना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए।