{"_id":"69516c746dc427e6e70dc56c","slug":"siddharthnagar-news-congress-is-fighting-for-the-constitution-and-democracy-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-150663-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: संविधान व लोकतंत्र के लिए लड़ रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: संविधान व लोकतंत्र के लिए लड़ रही कांग्रेस
Sun, 28 Dec 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी का ध्वज फहराने के बाद महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी एवं राजीव गांधी के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि देश की आत्मा है। इस पार्टी ने आजादी की लड़ाई से लेकर लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और भाईचारे की रक्षा तक हर मोर्चे पर ऐतिहासिक भूमिका निभाई है। आज जब देश में महंगाई, बेरोजगारी और संवैधानिक संस्थाओं पर हमले बढ़ रहे हैं, तब कांग्रेस ही आम जनता की आवाज बनकर संघर्ष कर रही है। जिला उपाध्यक्ष जावेद मोकीम, अनिल सिंह अन्नू एवं सादिक अहमद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है और आने वाले समय में कांग्रेस जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता ओमप्रकाश दूबे, देवेंद्र कुमार गुड्डू, रियाज मनिहार, पंकज चतुर्वेदी, सुदामा प्रसाद, होरी लाल श्रीवास्तव, डॉ. प्रमोद कुमार, मुकेश चौबे, संतोष चौधरी, आसिफ रिज्वी, जुबैर अहमद, अकरम अली, शौकत अली, श्याम किशोर पांडेय, दिलीप कुमार उपस्थित रहे।