{"_id":"6a8de6963723459a580eca59","slug":"siddharthnagar-news-community-policing-concerns-of-the-elderly-heard-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-163448-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्युनिटी पुलिसिंग : बुजुर्गों की सुनी गईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्युनिटी पुलिसिंग : बुजुर्गों की सुनी गईं समस्याएं
Wed, 26 Aug 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत मंगलवार को भवानीगंज और खेसरहा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने गांवों में पहुंचकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों से संवाद किया।
पुलिसकर्मियों ने उनकी कुशलक्षेम पूछा और समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क करने और साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुर मस्जिदिया गांव में आयोजित गोष्ठी में बुजुर्गों और ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नियमित रूप से मिल रहा है।
ग्रामीणों ने किसी अन्य समस्या की जानकारी नहीं दी। पुलिस ने शासन की जनकल्याणकारी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी दी।
इसी तरह खेसरहा थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में पुलिस टीम ने 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों से बातचीत की। उनकी समस्याएं और कुशलक्षेम पूछा गया। ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन मिलने की जानकारी दी और किसी अन्य समस्या से इन्कार किया। पुलिस ने उन्हें सीपीयू टीम का संपर्क नंबर उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। ग्रामीणों ने पुलिस के जनसंवाद कार्यक्रम की सराहना की।