Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Clouds and fog prevented sunlight from shining through, and people shivered in the westerly wind

Siddharthnagar News: बादलों और कोहरे ने नहीं निकलने दी धूप, पछुआ से कांपे लोग

Sun, 21 Dec 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 21 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Clouds and fog prevented sunlight from shining through, and people shivered in the westerly wind
शहर में देर रात छाया रहा धुंध।
सिद्धार्थनगर। जिले में ठंड तेजी से बढ़ रही है। कोहरे का घनत्व अधिक होने और बादल छाए रहने से दिनभर धूप नहीं निकली। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 20 से 25 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से लोगों को कड़ाके की ठंड का अहसास हुआ। बाजारों में गर्म कपड़ों की बिक्री भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

शहर सहित अन्य क्षेत्रों में भी कोहरे व बादल छाए रहने से मौसम सर्द रहा। पिछले दो दिन से मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। शनिवार को सुबह से ही बादल छाए हुए थे। बर्फीली हवाओं के चलने से सर्दी और बढ़ गई। कोहरा और बादलों के चलते सर्दी में लोग घरों से कम ही निकल रहे है। शनिवार को अधिकतम 16.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्दियों के बढ़ने के साथ कोहरा भी सुबह में अधिक रहा वहीं बादलों ने भी आसमान पर डेरा डाल रखा था। इससे दिन में ही शाम सा अंधेरा दिखने लगा।
विज्ञापन

दृश्यता कम होने से वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर निकल रहे थे। वहीं, मौसम के मिजाज सुबह से ही बिगड़े हुए थे। बादलों के छाए रहने से बारिश होने की संभावना बनी हुई थी। इसके चलते लोग घरों से कम ही निकले। खेतों में नमी होने से फसलों का काम भी किसान और मजदूर नहीं कर सके। सरकारी कार्यालयों में भी विभागीय कार्य से आने वालों की संख्या बहुत कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे और भी ठंड बढ़ेगी। इससे लोगों को राहत मिलने का आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed