{"_id":"6abe9be97b3601a2b90a19cb","slug":"siddharthnagar-news-cleanliness-drive-held-at-ratan-sen-degree-college-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-165615-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रतन सेन डिग्री कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रतन सेन डिग्री कॉलेज में चला स्वच्छता अभियान
Thu, 01 Oct 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
- सेवा संकल्प अभियान के तहत परिसर की सफाई कर विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प
- गोष्ठी में युवाओं से घर-परिवार और आसपास स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का आह्वान
बांसी। सेवा संकल्प अभियान के तहत रतन सेन डिग्री कॉलेज में बुधवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई इकाई और स्वामी विवेकानंद इकाई के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर की साफ-सफाई की। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सभागार में गोष्ठी भी आयोजित की गई।
प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वच्छता जीवन का अभिन्न हिस्सा है। युवाओं को अपने आसपास सफाई रखने के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना चाहिए। उन्होंने शुद्ध जीवन, आत्मबल और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया।
राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य प्रवेश दुबे ने विद्यार्थियों से घर-परिवार और पड़ोस में स्वच्छता का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने भी विद्यार्थियों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया। स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभीर सिंह ने अहिंसा दिवस की पूर्व संध्या पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को समर्पित कविता ‘दो द्वीप राष्ट्र के’ का काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई इकाई की कार्यक्रम अधिकारी सुष्मिता श्रीवास्तव, सपना त्रिपाठी, डॉ. कंचनयति, केदारनाथ गुप्ता, सूर्यकांत त्रिपाठी, कल्पना समेत महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने स्वच्छ रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का सामूहिक संकल्प लिया।