फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Christmas today... tableaux decorated, people immersed in excitement

Siddharthnagar News: क्रिसमस आज... सजाई गईं झांकियां, उत्साह में डूबे लोग

Wed, 24 Dec 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Christmas today... tableaux decorated, people immersed in excitement
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। ईसाई समुदाय का विशेष पर्व क्रिसमस डुमरियागंज तहसील में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। क्षेत्र के हल्लौर स्थित हाईस्कूल के प्रांगण में आकर्षक क्रिसमस ट्री और प्रभु यीशू के जन्म और उनके जीवन को प्रदर्शित करने वाली क्रीप (झांकी) सजाने में बुधवार की शाम तक कलाकार जुटे नजर आए।
विज्ञापन

देर रात लोगों ने जन्मोत्सव मनाया। बृहस्पतिवार को ईसाई समुदाय के लोग वहां पर स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना कर क्रिसमस की खुशियां साझा करेंगें।
फादर शाजी ने बताया कि क्रिसमस डे को लेकर मंगलवार की रात से ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने शुरू हो गए हैं। यह पूरे एक सप्ताह चक चलेंगे। बृहस्पतिवार को विद्यालय प्रांगण में स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना की जाएगी। प्रभु यीशु के बताए हुए सत्य अहिंसा और भाईचारे के मार्गों पर चलने का संकल्प लिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों में केक का वितरण किया जाएगा तथा बच्चों में सांता क्लास की वेशभूषा में टॉफी-बिस्कुट आदि वितरित करके त्योहार की खुशियां साझा करेंगे। इस दौरान महवश रिजवी, सिस्टर स्नेहा, सिस्टर यशोदा, सिस्टर सूफिया आदि लोग मौजूद रहे। सेंटा की वेशभूषा पहने युवकों बांटी टॉफियां: क्रिसमस को लेकर लेकर बुधवार की दोपहर सेंटा क्लॉस की वेशभूषा में कई युवकों ने सेंट थॉमस स्कूल की तरफ से डुमरियागंज, बैदौला, हल्लौर, शाहपुर आदि स्थानों पर घूम-घूम कर बच्चों और सभी राहगीरों में बिस्किट-टॉफी आदि उपहार देकर उन्हें क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। क्रिसमस का त्योहार बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरा सेंट थॉमस स्कूल रोशनी से नहाया रहा। वहां पर की गई विधिवत सजावट लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed