फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Certificates issued to 51 differently-abled children following assessment

Siddharthnagar News: परीक्षण के बाद 51 दिव्यांग बच्चों को जारी हुए प्रमाण पत्र

Fri, 07 Aug 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Certificates issued to 51 differently-abled children following assessment
शोहरतगढ़। ब्लॉक संसाधन केंद्र शोहरतगढ़ सभागार में शुक्रवार को विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन हुआ। इसमें 51 दिव्यांग बच्चों के परीक्षण के बाद प्रमाण पत्र जारी किया गया। चिकित्सकों की ओर से बच्चों व अभिभावकों को आवश्यक सलाह भी दी गई।
विज्ञापन

मेडिकल असेसमेंट कैंप में माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सक डॉ. पीयूष शुक्ल, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. विमल द्विवेदी, सीएचसी बांसी ईएनटी सर्जन डॉ. संजय कुमार वर्मा, सीएचसी इटवा नेत्र सर्जन डॉ. समीम, माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज के आनटोमेट्रिस्ट हरिश्चंद्र चौधरी व ऑडियोलॉजिस्ट बृजदीप ने उपचार ने परीक्षण कर आवश्यक सुझाव दिए। कैंप में श्रवण बाधित के पांच, दृष्टिबाधित के चार, बौद्धिक क्षमता के बीस और ऑर्थोपेडिक 22 बच्चों का परीक्षण हुआ, जिनका प्रमाणपत्र जारी हुआ। कुछ जरूरतमंद बच्चों को जिला चिकित्सालय भी उचित इलाज के लिए ले जाने की सलाह दी गई। इस दौरान जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणा पति त्रिपाठी, स्पेशल एजुकेटर राघवेंद्र प्रताप मिश्र, जितेंद्र कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, इंद्रजीत, बाबूलाल, सौरभ श्रीवास्तव, दिलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed