{"_id":"6a89edc85b0a403b9f0af317","slug":"siddharthnagar-news-cattle-smuggler-nabbed-in-encounter-shot-in-the-leg-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163277-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुठभेड़ में दबोचा गया गो तस्कर, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुठभेड़ में दबोचा गया गो तस्कर, पैर में लगी गोली
Sun, 23 Aug 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
खेसरहा पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम की गिरफ्त में मुठभेड़ का आरोपी। स्रोत विज्ञप्ति
- फोटो : udhampur news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। क्षेत्र के देवरी गांव के उत्तर स्थित बाग में शुक्रवार रात घेराबंदी के बीच हुई मुठभेड़ में गो तस्कर सिद्धार्थनगर निवासी फिरोज को दबोच लिया। खेसरहा पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की संयुक्त कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। पुलिस ने इलाज के बाद आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं, दो सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर निवासी दो अन्य मौके से भाग निकले।
सीओ बांसी शुभेंदु सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात एसओ खेसरहा अनूप मिश्र और एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय की संयुक्त पुलिस टीम को क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि देवरी गांव के उत्तर स्थित बाग में गो तस्करों के होने की सूचना मिली।
बताया कि कुछ व्यक्ति गोवंश का वध कर रहे हैं। सूचना पर संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर फिरोज अहमद निवासी देवरी टोला टेढ़िया थाना खेसरहा के बाएं पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे मौके से दबोच लिया गया। मुठभेड़ के दौरान उसके दो अन्य साथ मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ में उसने साथियों का नाम इरशाद निवासी ग्राम देवरी टोला टेडिया थाना खेसरहा, नान्हू निवासी मदाइन थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर बताया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। घायल फिरोज अहमद को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा लाया गया, जहां उपचार के बाद जेल भेज दिया गया।