फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Cash and jewellery stolen after breaking the locks of two shops

Siddharthnagar News: दो दुकानों का ताला तोड़कर नकदी और जेवर उड़ाए

Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Cash and jewellery stolen after breaking the locks of two shops
परसा चौराहे पर स्थित सोनी की दुकान का टूटा ताला। संवाद
इटवा। क्षेत्र के परसा चौराहे पर स्थित दो सराफा कारोबारियों की दुकान में शुक्रवार की रात चोरों ने ताला और ग्रिल तोड़कर चोर डेढ़ लाख रुपये जेवर व नकदी चुरा लिए। चोरी की इस वारदात से दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। सुबह दुकानदारों को चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इटवा थाना क्षेत्र के बरगदवा पश्चिम गांव निवासी लवकुश सोनी और इटवा कस्बे के निवासी विजय सोनी की इटवा थाने के ही परसा चौराहे पर सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार को भी यह दोनों लोग देर शाम अपनी दुकान बंद करके घर चले आए थे। सुबह सोकर उठे तो जानकारी मिली कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। दुकानदार लवकुश सोनी ने बताया कि दुकान का ताला तोड़कर चोर लगभग 80 हजार रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। वहीं, विजय सोनी की दुकान के पीछे लगी ग्रिल को तोड़कर घुसे चोरों ने कुल 75 हजार रुपये के जेवर और नकदी चुरा ली। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में स्थित एक किराने की दुकान का ताला तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। चोरी की वारदात की दी गई सूचना पर मौके पर पहुंची पीआरवी ने जांच की। एसओ इटवा रवींद्र सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में है, लेकिन तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed