{"_id":"68a4c7d130ba3728d3017f49","slug":"siddharthnagar-news-bull-attacks-farmer-during-campaign-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-143053-2025-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अभियान में किसान पर हमलावर हुआ सांड, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अभियान में किसान पर हमलावर हुआ सांड, जख्मी
Wed, 20 Aug 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
सकारपार। ब्लॉक क्षेत्र के मटियरिया गांव में प्रशासन की ओर से छुट्टा पशुओं को पकड़वाया जा रहा था। उसी बीच मटियरिया गांव निवासी बाबू राम यादव पर सांड ने जानलेवा हमला कर दिया। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजन उसे संयुक्त चिकित्सालय बांसी ले गए, जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उसके सीने की हड्डी टूटने के साथ उसको अंदरूनी चोटें भी आई हैं।
खेसरहा विकास क्षेत्र के मटियरिया गांव में इन दिनों छुट्टा पशुओं का आतंक काफी बढ़ गया है। खेतों में घुसकर ये पशु किसानों की खड़ी फसलों को दिन-रात बर्बाद कर रहे हैं। इससे किसान काफी परेशान हैं। रविवार को ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की ओर से मटियरिया गांव में छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए सचिव प्रभाकर राही को भेजा था। सचिव ने पशुओं को पकड़वाने के लिए गांव के कुछ किसानों को सहयोगी के रूप में लगाया था। तभी अचानक एक सांड हमलावर हो गया।