{"_id":"68bc7143641cb83e2606aa38","slug":"siddharthnagar-news-brother-in-law-riding-a-bike-dies-after-being-hit-by-a-dumper-brother-in-law-is-serious-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144154-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला गंभीर
Sat, 06 Sep 2025 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल प्रभू व इकट्ठा भीड़। संवाद
पथरा। क्षेत्र के बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर टेढि़या चौराहे के पास शनिवार को बाइक सवार को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जीजा शिवपूजन (20) की मौत हो गई जबकि साला प्रभु (17) घायल हो गया। उपचार के बाद परिजन घर ले गए।
जानकारी के अनुसार, बांसी कोतवाली के बसंतपुर गांव निवासी शिवपूजन (20) पुत्र बाबूराम और मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम मदरहिया निवासी प्रभु (17) पुत्र राधेश्याम अपनी बाइक से डुमरियागंज की ओर से आ रहे थे। पीछे से तेज गति से आ रहे एक डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक डंपर के नीचे आ गई, जिसमें चालक शिवपूजन (जीजा) की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि पीछे सवार प्रभु (साला) घायल हो गया। इस दौरान चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। आसपास मौजूद लोग ने घायल प्रभु को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में पथरा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।