{"_id":"695808950e6783efb30d53df","slug":"siddharthnagar-news-brother-in-law-and-brother-in-law-returning-from-the-market-died-in-a-road-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150941-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बाजार से लौट रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बाजार से लौट रहे जीजा-साले की सड़क हादसे में मौत
Fri, 02 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के निजामाबाद नहर के पास बृहस्पतिवार रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तुलसीराम (45) और उसके साले दैने (35) को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दोनों एक ही बाइक से बलरामपुर बाजार गए थे और लौटते समय हादसे के शिकार हो गए। मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रोहनीभारी गांव निवासी तुलसीराम (45) पुत्र राजाराम और उनके साले बलरामपुर जनपद के कुदर पेटवा गांव निवासी दैने (35) पुत्र सेवक नट जाति के थे और क्षेत्र में भीख मांग कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। तुलसीराम कई वर्षों से थाना क्षेत्र के रोहनीभारी गांव के छोटी नहर के पास घर बना कर रहता था। कुछ माह पूर्व उसका साला दैने पुत्र सेवक भी तुलसीराम के घर आकर रहने लगा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार दोपहर बाद दोनों बाइक से बलरामपुर जनपद के पिपरा साप्ताहिक बाजार में गए हुए थे। शाम छह बजे के करीब घर वापसी के दौरान त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में के निजामाबाद नहर पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने उन्हें सिरसिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई। खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। उनका रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस मामले में संबंधित थाने की पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है। थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि हादसे की कोई सूचना मुझे नहीं मिली है। वहीं, शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि उन्हें मेडिकल कॉलेज से किसी भी प्रकार से किसी की मौत की सूचना नहीं है। अगरसूचना आती है तो त्वरित कार्रवाई की जाती है।