फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Boy killed, three injured after being hit by an out-of-control motorcycle

Siddharthnagar News: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बालक की मौत, तीन घायल

Thu, 17 Sep 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Boy killed, three injured after being hit by an out-of-control motorcycle
पथरा। थाना क्षेत्र के सेहरी चौराहे पर बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे अनियंत्रित बाइक की टक्कर से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक भी घायल हुए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सेहरी चौराहा निवासी सोमनाथ का पुत्र हरिओम (12) घर के सामने स्थित इंडियन गैस एजेंसी कार्यालय के पास सामान लेने गया था। इसी दौरान डुमरियागंज की ओर से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर सुमहा गांव निवासी राज, हरिओम और मुकेश सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बालक उछलकर करीब चार फुट दूर जा गिरा।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष जनार्दन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल बालक को तत्काल सरकारी वाहन से 50 शैय्या युक्त संयुक्त चिकित्सालय बांसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चालक समेत तीनों सवारों को भी चोटें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें उपचार के लिए बांसी भेजा। उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। थानाध्यक्ष जनार्दन ने बताया कि बालक के शव को मेडिकल कॉलेज से पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed