फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Book collection to expand; will aid in competitive exam preparation

Siddharthnagar News: बढ़ेंगी किताबें, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा फायदा

Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 28 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Book collection to expand; will aid in competitive exam preparation
- राजकीय पुस्तकालय में और किताबों के आपूर्ति के लिए की गई डिमांड
विज्ञापन

- प्रतियोगी परीक्षा की किताबें लाने के लिए हुई हैं, डिमांड मिलने पर बच्चों की मिलेगी सहूलियत
- राजकीय पुस्तकालय में अभी तक 15 हजार से अधिक है पुस्तक डिजिटल लाइब्रेरी भी
सिद्धार्थनगर। नगर के राजकीय पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए समय-समय पर किताबें उपलब्ध कराई जाती है। लाइब्रेरी प्रशासन की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी और किताबों को लेकर डिमांड किया है। जल्द ही किताबें आने की उम्मीद है, ऐसे में लाइब्रेरी की किताबें और बढ़ जाएंगी, जिससे बच्चों को तैयारी करने में सहूलियत मिलेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के पास राजकीय पुस्तकालय संचालित हो रहा है। समय की मांग के साथ पुस्तकालय को और मॉडल के रूप में विकसित कर दिया गया है। एक मंजिला के बजाय दो मंजिला हो गया है। दूसरे में मंजिल पर 100 सीट की व्यवस्था है। इसमें केबिन के साथ ही सामान्य व्यवस्था है, जहां बैठकर बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। इसके साथ ही डिजिटल लाइब्रेरी और किताबों को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। वाईफाई की निशुल्क सुविधा है। 800 बच्चे पंजीकृत हैं, जिसमें 100 से अधिक बच्चे प्रतिदिन पढ़ने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

किताबों की बात करें तो 15 हजार से अधिक किताबें हैं। कुछ दिन पहले 600 किताबें आई थीं। अब फिर किताबों की डिमांड की गई है। इसमें प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी अधिकांश किताबें शामिल हैं। इसमें सामान्य ज्ञान से लेकर सभी किताबें हैं, जिससे आने वाली परीक्षाओं की तैयारी करने में बच्चों को परेशानी न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में जिला समन्वय पुस्तकालय कृष्ण बिहारी द्विवेदी ने बताया कि पुस्तक की डिमांड की गई है। प्रयास रहता है कि समय-समय पर नई किताबें आती रहें, जिससे बच्चों को तैयारी करने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed