{"_id":"6aac287c0cc1a905010622f4","slug":"siddharthnagar-news-blood-donation-camp-organized-as-part-of-the-seva-sankalp-abhiyan-appeal-made-to-youth-to-donate-blood-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164760-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सेवा संकल्प अभियान में लगा रक्तदान शिविर, युवाओं से की रक्तदान की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सेवा संकल्प अभियान में लगा रक्तदान शिविर, युवाओं से की रक्तदान की अपील
Thu, 17 Sep 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
इटवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को इटवा जनसंपर्क कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया।
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है, जिससे जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति का रक्तदान समाज के लिए अमूल्य योगदान है और आपात स्थिति में यही रक्त किसी के लिए जीवनरक्षक बनता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को सेवा और जनकल्याण के कार्यों से जोड़ना है। रक्तदान जैसे आयोजन सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील भी की।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, बलराम मिश्रा, घनश्याम जायसवाल, प्रमोद कनौजिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।