Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Biology: If you just memorize it, you will forget it

जीव विज्ञान : सिर्फ रटेंगे ताे भूल जाएंगे

Mon, 05 Jan 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Biology: If you just memorize it, you will forget it
सिद्धार्थनगर। यूपी बोर्ड की कक्षा 12वीं की जीव विज्ञान की परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित होने वाली है। परीक्षा की तिथि नजदीक आने के साथ ही छात्रों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

ऐसे में विषय विशेषज्ञों का मानना है कि सही रणनीति और समझ के साथ पढ़ाई करने पर इस विषय में अच्छे अंक प्राप्त करना संभव है। रटने के बजाय विषय को गहराई से समझना और नियमित अभ्यास करने से परीक्षा के समय छात्रों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज पुरानी नौगढ़ के जीव विज्ञान का शिक्षक राहुल वर्मा ने बताया कि जीव विज्ञान में सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ चित्रों (डायग्राम), परिभाषाओं और वैज्ञानिक शब्दावली का सटीक प्रयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। परीक्षा में लघु और दीर्घ उत्तरीय दोनों तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं, इसलिए संतुलित तैयारी आवश्यक है। बताया कि पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को हल करने से छात्रों को न केवल परीक्षा के पैटर्न को समझने में मदद मिलती है बल्कि यह समय प्रबंधन कौशल को विकसित करने में भी सहायक होता है। इससे यह भी स्पष्ट हो जाता है कि किन अध्यायों से बार-बार प्रश्न पूछे जाते हैं, जिससे उनकी तैयारी को दिशा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलेबस और पैटर्न की समझ महत्वपूर्ण: विशेषज्ञ के अनुसार, छात्रों को सबसे पहले पूरे पाठ्यक्रम का गहन अध्ययन करना चाहिए। यह समझना जरूरी है कि किस इकाई से कितने अंक के प्रश्न पूछे जाएंगे। आनुवंशिकी, मानव शरीर क्रिया विज्ञान, पर्यावरण और जैव विविधता जैसे अध्याय परीक्षा की दृष्टि से विशेष महत्वपूर्ण हैं, जिनसे हर साल प्रश्न पूछे जाते हैं। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed