{"_id":"6a932c796de35305da0b0e89","slug":"siddharthnagar-news-banganga-water-level-rising-surging-waves-causing-alarm-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163664-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बढ़ रही बानगंगा, डरा रही हैं उठती लहरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बढ़ रही बानगंगा, डरा रही हैं उठती लहरें
Sun, 30 Aug 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एकाएक बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ा, नेपाल में बारिश और बाढ़ के बाद जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग
तुलसियापुर। नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद बानगंगा नदी का जलस्तर शनिवार को तेजी से बढ़ रहा है। अन्य नदियां स्थिर हैं, बढ़ता हुआ जलस्तर और उठतीं लहरों से लोगों में बाढ़ का डर सताने लगा है। बैराज के सभी फाटक खोल दिए गए हैं और तेजी पानी आ रहा है।
शोहरतगढ़ क्षेत्र में बह रही बानगंगा नदी का जलस्तर शनिवार दोपहर से ही बढ़ने से नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों में बाढ़ का डर सताने लगा है। शुक्रवार को नदी का पानी, कभी कम कभी ज्यादा हो रहा था लेकिन शनिवार को दोपहर बाद बैराज के उत्तर नदी में पानी काफी बढ़ रहा है। पानी के दबाव के कारण सभी फाटक खोल दिए गए हैं। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के खड़कुईया नानकार, कोमर, गजहड़ा, महथा, बसहिया, नौडिहवा, रमगढ़वा, अमहवा, नदवलिया समेत दर्जनों गांवों के लोगों का कहना है कि अभी नदी में इतना पानी नहीं है कि कोई नुकसान हो लेकिन अगर पानी बढ़ा तो दिक्कत हो सकती है। तिब्बत में ग्लेशियर टूटने से नेपाल में आई भीषण बाढ़ से नेपाल की पहाड़ी इलाकों में बहने वाली नदियों के जलस्तर के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।