{"_id":"68c9a3b9ee217d341a0c8437","slug":"siddharthnagar-news-banganga-swelled-due-to-rain-on-the-mountain-all-gates-were-opened-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-144784-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पहाड़ पर बारिश से बानगंगा में उफान... सभी फाटक खोले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पहाड़ पर बारिश से बानगंगा में उफान... सभी फाटक खोले गए
Tue, 16 Sep 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 16 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से सभी फाटक खोले गए। संवाद
शोहरतगढ़। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में रविवार और मंगलवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश से बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे नदी के किनारे गांव के लोगों की चिंता बढ़ गई। जलस्तर बढ़ने से सिंचाई विभाग ने बैराज के सातों फाटक खोल दिए हैं। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे है।
बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर तहसील प्रशासन अलर्ट हो गया है। हल्का लेखपाल को बाढ़ प्रभावित गांवों की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। बानगंगा नदी का जलस्तर बढ़ जाने से नदी के किनारे बसे कोमर, महथा, लेदवा, गजहडा, नहरी, झरूआ, गोलौहरा डीह, खड़कुइया, चंपापुर और हलौरा गांव लोग सहम गए हैं। वहीं तहसील प्रशासन में हल्का लेखपाल को दिशा निर्देश दिया है कि नदी के किनारे गांवों पर नजर बनाए रखें। कही कटान की स्थिति बनती है तो वहां तत्काल कटान रोकने के लिए कार्य किया जाए।