{"_id":"69347733b748bd3ae5010eef","slug":"siddharthnagar-news-baba-saheb-was-the-messiah-of-the-exploited-and-the-deprived-mata-prasad-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-149415-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषितों, वंचितों के मसीहा थे बाबा साहब : माता प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोषितों, वंचितों के मसीहा थे बाबा साहब : माता प्रसाद
Sun, 07 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एसआईआर से घबराएं नहीं, 2027 में सूबे में बनेगी सपा की सरकार
सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि बाबा साहेब ने भारतीय संविधान की रचना करके गरीबों, मजलूमों, दलितों, पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया था। वह शोषित और वंचितों के मसीहा थे। आज उसी का देन है कि राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री पद पर वंचितों को दबदबा कायम है।
सपा की सरकार जब भी प्रदेश में बनी बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया गया। मुलायम सिंह यादव के शासन काल में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था में आरक्षण लागू करके वंचितों को प्रधान, बीडीसी, ब्लाॅक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर बिठाया था। बाबा साहेब का संघर्ष और उनके विचार हम लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है। बाबा साहब ने संविधान में समाज के दबे कुचले निरीह लोगों को बराबरी का अधिकार देने का काम किया था। इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के एसआईआर प्रभारी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य कृष्णभान सिंह सैथवार ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति एसआईआर मतदाता बनने से वंचित ना रहने पाए और समय से पूर्ण कर मतदाता सूची को शुद्ध सही एवं पूरी तरह त्रुटि-रहित बनाने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने की। इस दौरान पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी, विजय पासवान, बेचई यादव, कमरुजमा खान, इंद्रासना त्रिपाठी, मोनू दुबे, राम फेर यादव, राम मिलन भारती आदि मौजूद रहे।