{"_id":"6aa2eacc8fab355b970f1a77","slug":"siddharthnagar-news-awareness-camp-held-in-naugarh-tehsilsiddharthnagar-news-awareness-camp-held-in-naugarh-tehsil-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164377-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तहसील नौगढ़ में हुआ जागरूकता शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तहसील नौगढ़ में हुआ जागरूकता शिविर
Thu, 10 Sep 2026 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
- 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता अभियान की भी दी जानकारी
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बृहस्पतिवार को तहसील नौगढ़ के सभागार में नालसा डान योजना (नशा मुक्त भारत के लिए नशा जागरूकता और स्वास्थ्य मार्गदर्शन) के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। सदर तहसीलदार अरविंद नाथ पांडेय की अध्यक्षता में हुए शिविर में लोगों को नशे से प्रभावित व्यक्तियों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता की जानकारी दी गई।
पीएलवी सिद्धार्थ कुमार गौतम, देवेंद्र श्रीवास्तव और शत्रुघ्न जायसवाल ने बताया कि नशे की लत से प्रभावित लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता के साथ पुनर्वास, परामर्श, नशा मुक्ति केंद्रों और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में मदद की जाती है। सामाजिक पुनर्स्थापन के साथ आजीविका और रोजगार संबंधी सहायता के लिए भी जानकारी दी गई। लोगों को नालसा की हेल्पलाइन 15100 के बारे में भी बताया गया।
पीएलवी राजकुमार भारती ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत और एक अगस्त से 31 दिसंबर तक चलने वाले मध्यस्थता अभियान-3.0 की जानकारी दी। इस दौरान लोगों से विवादों का समाधान आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से कराने की अपील की गई। शिविर में पेशकार सूरज त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक गिरीश चंद्र मिश्र, मोहम्मद फारुख, श्याम नारायण, प्रभुदयाल, रामकुमार, रमेश, शिव प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।