{"_id":"68a7636a3157e7a8740670d9","slug":"siddharthnagar-news-august-is-as-hot-as-may-june-waiting-for-rain-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-143196-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अगस्त में मई-जून सी तपन, बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अगस्त में मई-जून सी तपन, बारिश का इंतजार
Thu, 21 Aug 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 21 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
उसका मार्ग पर चिलचिलाती धूप में सिर ढककर जाती युवतियां।
- फोटो : संवाद
सिद्धार्थनगर। सुबह से खिल रहे तेज धूप से लोगों काे एक बार फिर मई जून जैसी गर्मी सताने लगी है। दिन में बादलों की आवाजाही के बाद भी लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार आगे भी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
बृहस्पतिवार की सुबह से ही तेज धूप खिल गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा।
बुधवार की रात में भी हवा की चाल मध्यम होने से लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करती रही। इससे रात में लोगों को कूलर और पंखा भी राहत नहीं दे पा रहा था। सुबह करीब 10 बजे तक मई-जून जैसी गर्मी महसूस हुई।
आलम यह रहा कि बृहस्पतिवार को पूरा दिन लोग राहत पाने के लिए बाग और एसी वाले कमरे में बैठे रहे। पूरे दिन उमस से परेशान लोगों को शाम में बादल छाने से थोड़ी राहत मिली, लेकिन इससे भी घरों में उमस बरकरार रही। शाम को ही लोग जरूरी सामानों के लेने के लिए निकल रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बादलों के छाए रहने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। हवा भी चलेगी।