{"_id":"6a99b1824839d1199c0d64c8","slug":"siddharthnagar-news-auction-of-dilapidated-school-buildings-held-at-dumariyaganj-brc-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-163929-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डुमरियागंज बीआरसी में जर्जर विद्यालय भवनों की हुई नीलामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डुमरियागंज बीआरसी में जर्जर विद्यालय भवनों की हुई नीलामी
Thu, 03 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- भरौली कैथवलिया का भवन सबसे अधिक 1.17 लाख रुपये में नीलाम हुआ
- डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र में विभाग कराई जर्जर विद्यालय भवनों की नीलामी
डुमरियागंज। बेसिक शिक्षा विभाग के जर्जर विद्यालय भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए बृहस्पतिवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) डुमरियागंज में सार्वजनिक नीलामी आयोजित की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर हुई प्रक्रिया में कई विद्यालयों के पुराने भवनों का निस्तारण बोली के माध्यम से किया गया।
नीलामी खंड शिक्षा अधिकारी भनवापुर संतोष कुमार शुक्ल और सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) बृजेश कुमार गुप्ता की मौजूदगी में संपन्न हुई। प्राथमिक विद्यालय चौखड़ा का न्यूनतम मूल्य 52,199 रुपये निर्धारित था जबकि चौखड़ा निवासी रमेश कुमार सैनी ने 87 हजार रुपये की सर्वोच्च बोली लगाकर भवन प्राप्त किया। भरौली कैथवलिया के जर्जर भवन की नीलामी विनोद यादव के नाम 1,17,200 रुपये में हुई। पिपरा पांडेय का भवन राम बहादुर ने 21,923 रुपये में लिया। इसके अलावा शाहपुर का भवन दीनानाथ, इजराहवा का कमलदेव और डुमरिया के मूल भवन की नीलामी सुनील मिश्र के नाम हुई। अधिकारियों ने बताया कि करीब आधा दर्जन अन्य विद्यालयों के जर्जर भवनों की नीलामी भी निर्धारित नियमों के अनुसार पारदर्शी प्रक्रिया से संपन्न कराई गई।