{"_id":"6949806c60af22cc2a08fe9f","slug":"siddharthnagar-news-attack-with-sharp-weapon-in-road-dispute-two-injured-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-150350-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रास्ते के विवाद में धारदार हथियार से हमला, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रास्ते के विवाद में धारदार हथियार से हमला, दो घायल
Mon, 22 Dec 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बर्डपुर नंबर 10 के टोला शिवकोट में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस वारदात में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव कर घायलों की जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन इस बीच हमलावर भाग निकले। वारदात सोमवार सुबह की बताई जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में लगी है।
क्षेत्र के शिवकोट निवासी मंजू देवी पत्नी कन्हैया लाल ने मोहाना थाने में तहरीर देकर बताया कि वह अपने मकान का निर्माण कार्य करवा रही थीं। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस का ही एक व्यक्ति अपने चार अन्य साथियों के साथ पहुंचा और रास्ते को लेकर विवाद करने लगा और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में मंजू देवी और देवर अनिरुद्ध के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। मंजू देवी का आरोप है कि आरोपी पहले भी आए दिन मारपीट करते रहते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने तत्काल -112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।
इस संबंध में मोहाना थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर गई थी। दोनों तरफ से तहरीर मिला है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगा। संवाद