{"_id":"6aad7f0f5a5aa543340abf1b","slug":"siddharthnagar-news-atmosphere-of-devotion-in-bansi-for-ganesh-utsav-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-164834-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गणेश उत्सव को लेकर बांसी में श्रद्धा का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गणेश उत्सव को लेकर बांसी में श्रद्धा का माहौल
Fri, 18 Sep 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
- गली-मोहल्लों में स्थापित प्रतिमाओं पर सुबह-शाम हो रही आरती, बच्चों से बुजुर्गों तक में उत्साह
बांसी। कस्बे में गणेश उत्सव को लेकर इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। गली-मोहल्लों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं पर प्रतिदिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सुबह-शाम होने वाली आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर भगवान गणेश का आशीर्वाद ले रहे हैं।
कस्बे के विभिन्न स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिमाओं के पंडालों में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में गणपति उत्सव को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। कई स्थानों पर लोग परिवार के साथ पहुंचकर गणेश प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना कर रहे हैं। धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों और आरती में भी शामिल हो रहे हैं।
शुक्रवार शाम कस्बे के सराफा मार्केट में गणेश उत्सव के तहत भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। उत्सव को लेकर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर धार्मिक गतिविधियां जारी हैं।