फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: ASHA workers and Sanginis staged a protest over their demands

Siddharthnagar News: मांगों को लेकर आशा व संगिनियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: ASHA workers and Sanginis staged a protest over their demands
भनवापुर। भनवापुर ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताओं व संगिनियों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मानदेय निर्धारित करने, प्रोत्साहन राशि बढ़ाने व अन्य सुविधाएं देने की मांग की। मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गई। ज्ञापन में आशा व संगिनियों का मानदेय निर्धारित करने की मांग की गई। प्रोत्साहन राशि दोगुनी कर कुल 18 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। उन्हें और उनके परिवार को मुफ्त इलाज की सुविधा देने की मांग भी उठी। कार्य के अनुरूप सम्मान व स्थायीकरण की मांग भी शामिल थी। उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका बताई। शासन-प्रशासन से मांगों पर जल्द समाधान करने की अपील की गई। प्रदर्शन में फूलकुमारी, संगीता देवी, कुंजन, माया मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed