{"_id":"6a7b5c5e97a02a32b20bebe0","slug":"siddharthnagar-news-asha-worker-raises-awareness-among-women-about-vaccination-in-tilgadiya-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-162727-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तिलगड़िया में आशा ने महिलाओं को टीकाकरण के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तिलगड़िया में आशा ने महिलाओं को टीकाकरण के प्रति किया जागरूक
Tue, 11 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा की ओर से गांवों में मातृ बैठक और सामुदायिक बैठक आयोजित की गई। इसमें गर्भवतियों और माताओं को स्वास्थ्य और टीकाकरण के प्रति जागरूक किया गया। मंगलवार को ग्राम तिलगड़िया में आशा गायत्री देवी ने महिलाओं को बच्चों के नियमित टीकाकरण के महत्व की जानकारी दी।
बैठक में आशा ने बताया कि बच्चों को उम्र के अनुसार समय पर सभी जरूरी टीके लगवाना बेहद महत्वपूर्ण है। टीकाकरण से बच्चों को कई गंभीर संक्रामक बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने माताओं को टीकाकरण का पूरा शेड्यूल समझाते हुए किस उम्र में कौन सा टीका लगाया जाता है और उससे किन बीमारियों से बचाव होता है, इसकी जानकारी दी।
महिलाओं को बच्चों के खानपान और देखभाल के बारे में भी जानकारी दी गई। आशा ने कहा कि जन्म के बाद छह माह तक बच्चे को केवल मां का दूध पिलाना चाहिए। इससे बच्चे को आवश्यक पोषण मिलता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। बैठक में गर्भवतियों को भी नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, समय पर टीकाकरण कराने और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई। आशा ने महिलाओं से अपील की कि वे अपने बच्चों के टीकाकरण की तारीख का ध्यान रखें और निर्धारित समय पर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र या टीकाकरण सत्र स्थल पर जरूर लेकर जाएं।