{"_id":"6ace77f5e2b583b99707ddeb","slug":"siddharthnagar-news-asha-sanginis-submit-memorandum-regarding-their-demands-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-166388-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मांगों को लेकर आशा संगिनी ने दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मांगों को लेकर आशा संगिनी ने दिया ज्ञापन
Tue, 13 Oct 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
राज्य वित्त से मिलने वाला मानदेय 1500 से बढ़ाकर 7500 रुपये करने की मांग
इटवा। सीएचसी इटवा क्षेत्र में तैनात आशा संगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
आशा संगिनी माया देवी, सीमा देवी, अनीता देवी और उषा देवी सहित अन्य ने ज्ञापन में कहा कि राज्य वित्त से मिलने वाली 1500 रुपये की राशि को बढ़ाकर 7500 रुपये किया जाए। पोलियो, फाइलेरिया और दस्तक संचारी रोग अभियान में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर 500 रुपये निर्धारित की जाए। उन्होंने कैशलेस चिकित्सा सुविधा के अतिरिक्त पांच लाख रुपये का चिकित्सा बीमा देने और दुर्घटना बीमा की धनराशि दो लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की। इसके अलावा चार माह का मातृत्व अवकाश देने की भी मांग उठाई।
आशा संगिनियों ने कहा कि 15 दिसंबर 2025 से सात फरवरी 2026 के बीच हुए आंदोलन के दौरान की गई दंडात्मक कार्रवाई को सरकार ने वापस लेने का निर्णय लिया था। इसके बावजूद सोनभद्र की जिला सचिव जानकी के खिलाफ अब भी मुकदमा दर्ज है। उन्होंने मुकदमा वापस लेने की मांग की। आशा संगिनियों ने अन्य मांगों को भी जल्द पूरा करने की अपील की।