फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Apprehension of infiltration under the guise of flood refugees; surveillance stepped up at the border

Siddharthnagar News: बाढ़ शरणार्थी के बहाने घुसपैठ की आशंका, सीमा पर बढ़ी निगरानी

Thu, 27 Aug 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 27 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Apprehension of infiltration under the guise of flood refugees; surveillance stepped up at the border
सिद्धार्थनगर/खुनुवां। नेपाल के बागमती प्रदेश के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में बुधवार को अचानक आई बाढ़ से कई इलाकों में भारी नुकसान की सूचना है। बाढ़ से सड़क, बाजार और संपर्क मार्ग प्रभावित होने के बाद भारत-नेपाल सीमा से शरणार्थी के बहाने घुसपैठ न हो, इसके लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। खुनुवां समेत सिद्धार्थनगर जिले से जुड़ी अन्य सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां नेपाल से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की निगरानी कर रही हैं। सीमा सुरक्षा में लगे जवानों के अनुसार, नेपाल में आई आपदा के बाद अब तक खुनुवां सीमा से किसी भारतीय व्यक्ति के नेपाल जाने या वहां लापता होने की पुष्टि नहीं हुई है। सीमा पर फिलहाल रोज की तरह सामान्य आवाजाही बनी हुई है। हालांकि नेपाल के रसुवा जिले में बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पहले की अपेक्षा और कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन

पहचान और वाहनों की हो रही जांच: खुनुवां सीमा से नेपाल और भारत के बीच आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। पैदल आने-जाने वालों के साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भी जांच के बाद ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां लोगों की पहचान, यात्रा के उद्देश्य और वाहनों से संबंधित आवश्यक जानकारी की पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, बाढ़ के बाद सीमा पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल के प्रभावित इलाकों से आने वाले लोगों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed