{"_id":"691779a976d3aa42d00d0ab4","slug":"siddharthnagar-news-apply-till-november-18-for-discounted-experimental-exam-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-148148-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 18 नवंबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए 18 नवंबर तक करें आवेदन
Sat, 15 Nov 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएड की पढ़ाई के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों की छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए फॉर्म भरने का विश्वविद्यालय ने एक और मौका दिया है। छात्र-छात्राएं 18 नवंबर तक प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि बीएड के प्रथम द्वितीय वर्ष के कई छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दी है। इससे छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक बार मौका दिया गया है। इससे प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्रा आगामी 18 नवंबर तक विश्वविद्यालय के वेबसाइट व कॉलेज के माध्यम से प्रयोगात्मक परीक्षा का फाॅर्म भर पाएंगे। उसके बाद उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा सत्र 2024-25 बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की छूटी हुई प्रयोगात्मक, मौखिकी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।