फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Appeal made to catch the accused who ran away with gold worth Rs 6 crore

Siddharthnagar News: छह करोड़ का सोना लेकर भागे आरोपी को पकड़ने की लगाई गुहार

Thu, 11 Dec 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Appeal made to catch the accused who ran away with gold worth Rs 6 crore
इटवा। इटवा, डुमरियागंज व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ सराफा व्यापारियों की लगभग छह करोड़ की देनदारी फंसने से सराफा बाजार में हड़कंप मच गया है। सोना लेकर भागने वाला आरोपी कारोबारियों के आभूषण बनाने का काम करता था। उसके भागने के बाद सराफा में हड़कंप मचा हुआ है। व्यापार मंडल इटवा के अध्यक्ष शिव कुमार वर्मा की अगुवाई में पीड़ित दर्जनों स्वर्ण व्यवसायियों ने इटवा थाने में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इनमें विकास सोनी 89.700 मिग्रा, आकाश सोनी 49.180 मिग्रा, अमन सोनी 99.810 मिग्रा, रवि सोनी 37.150 मिग्रा, राहुल सोनी 107.900 मिग्रा, यशवंत सोनी आदि ने एसओ इटवा को तहरीर देकर आरोपी अंकित सोनी से दिए गए जेवर के बदले जेवर के मूल्य वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, लगभग 10 वर्ष से एक गांव से इटवा कस्बे में आवास बनाकर रह रहा एक व्यक्ति स्वर्ण व्यापार से जुड़े लोगों से उधार में जेवर खरीदकर सुदूर शहरों में बड़े व्यवसायियों को बेच दिया करता था। बिक्री के बाद मिली धनराशि को वह स्वर्ण व्यवसायियों को लाकर दे देता। इससे व्यवसायियों में उसकी प्रतिष्ठा दिन प्रतिदिन बढ़ती गई। इसके चलते वह अब करोड़ों रुपये के जेवर की खरीदारी व बिक्री करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो एक माह पूर्व भी वह स्थानीय सोने के व्यवसाय से जुड़े लोगों से लगभग छह करोड़ रुपये के सोने के जेवर उधार में लेकर उसने आजमगढ़ के किसी सराफ को उधार में ही बेच दिया, लेकिन बिक्री होने के हफ्तों बाद जेवर के बदले मिलने वाली धनराशि की वापसी के न होने से स्वर्ण व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। उक्त लोगों अपने जेवर की रकम की मांग रहे हैं। इस बार जेवर की खरीदारी करने के बाद व्यवसायी ने अभी तक कोई धनराशि नहीं दी है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि मामले में लेनदेन के कोई वैध कागजात के न होने से जेवर देने वालों का पैसा फंस गया है।
इस संबंध में एसओ रवींद्र सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed