फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Appeal for peace on Ganesh Chaturthi

Siddharthnagar News: गणेश चतुर्थी पर शांति की अपील

Thu, 10 Sep 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Appeal for peace on Ganesh Chaturthi
डुमरियागंज। आगामी गणेश चतुर्थी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को भवानीगंज थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के ग्राम प्रधान, धर्मगुरु, गणमान्य नागरिक और संभ्रांत लोग शामिल हुए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने कहा कि गणेश प्रतिमा के जुलूस और विसर्जन के दौरान प्रशासन की ओर से निर्धारित मार्ग का ही इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने डीजे संचालकों से निर्धारित ध्वनि मानक का पालन करने की अपील की ताकि तेज आवाज के कारण आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक सूचना प्रसारित न की जाए। यदि कोई आपत्तिजनक अथवा भ्रामक पोस्ट सामने आती है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पर्व के दौरान अराजकता फैलाने या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में उच्चाधिकारियों की ओर से पर्व को लेकर जारी निर्देशों से भी उपस्थित लोगों को अवगत कराया गया। थानाध्यक्ष ने सभी से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ गणेश चतुर्थी पर्व मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed