{"_id":"68d82c28585134c81d0fa5e5","slug":"siddharthnagar-news-anshika-gautam-became-a-one-day-police-station-in-charge-in-itwa-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-145482-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: इटवा में एक दिन की थानेदार बनीं अंशिका गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: इटवा में एक दिन की थानेदार बनीं अंशिका गौतम
Sun, 28 Sep 2025 03:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:55 AM IST
विज्ञापन
कम्पोजिट विद्यालय अमौना की छात्रा अंशिका गौतम को सौपी गयी एक दिन की एसओ इटवा की कमान। संवाद
इटवा। नगर पंचायत इटवा के कंपोजिट विद्यालय अमौना की बालिकाओं ने मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शनिवार को इटवा थाने का भ्रमण किया। इस दौरान इन बच्चों को पुलिस अधिकारियों ने थाने में लागू होने वाले नियम कानून से अवगत कराया।
छात्राओं को गांवों में हल्का पुलिस का भ्रमण, हेल्पलाइन नंबर और एफआईआर लिखने और गिरफ्तारी, साइबर क्राइम व धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। इस दौरान कक्षा आठ की छात्रा अंशिका गौतम को थाना प्रभारी की कमान सौंपा गया। इस मौके पर प्रभारी मिशन शक्ति केंद्र एसआई राजेंद्र शाही, आरक्षी अल्का त्रिपाठी, प्रज्ञा पटेल, अनीता ने महिला सशक्तिकरण के बारे बालिकाओं को विभिन्न हेल्प मोबाइल नंबर आदि के बारे में बताया। इस अवसर पर एसओ श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से शिक्षकों की अगुवाई में विद्यालय से थाने तक जागरूकता रैली निकाली गई। उसके बाद आयोजित संगोष्ठी में पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। प्रधानाध्यापक मो. इमरान, शिक्षक लक्ष्मी देवी, सुप्रिया गौतम, नैनशी, करीना, वंदना, नेहा आदि छात्राएं मौजूद रहीं।