{"_id":"6a7a0901a03c65539c0cf4c0","slug":"siddharthnagar-news-anointing-of-mahadev-due-to-flood-of-faith-in-temples-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-162659-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मंदिरों में आस्था के सैलाब से महादेव का अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मंदिरों में आस्था के सैलाब से महादेव का अभिषेक
Mon, 10 Aug 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
इटवा के कटेश्वरनाथ स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। संवाद
सिद्धार्थनगर। सावन माह के दूसरे सोमवार को भोर से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह ही कतार में लगे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं, कई स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रमुख शिवमंदिरों पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
बोल बम का गूंजा जयघोष : सकारपार। सावन के दूसरे सोमवार को भोर से ही क्षेत्र के मंदिरों में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान बोलबम का जयघोष गूंजता रहा। लोगों ने अपने इष्टदेव भगवान महादेव को खुश करने के लिए दूध, दही, मधु, गन्ने का रस, गंगाजल, बेलपत्र, भांग, धतूरा और तरह तरह के पुष्प अर्पित कर जलाभिषेक किया।
इसी क्रम में जय भोलेनाथ कांवरिया संघ की ओर से काजी रुदौली से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा काजी रुधौली स्थित शिवमंदिर से पैदल निकलकर बांसी कस्बा स्थित राप्ती नदी के रानी मोहभक्त घाट पहुंची, जहां से लोग जल भरकर लौटने के बाद महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
वहीं , कांवड़ यात्रा में भगवान शिव और माता पार्वती की सजीव झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
शिवालयों में भोर से ही लगी रही कतार : शाहपुर। सावन माह के दूसरे सोमवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। भोर से ही हर महादेव के उद्घोष से पूरा माहौल शिवमय हो गया। क्षेत्र के भारतभारी, धनोहरी, नेबुआ, शाहपुर सहित अन्य गांवों में स्थित शिवालयों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु सुबह से ही मंदिरों के बाहर कतार में खड़े हो मंदिर का कपाट खुलने बेसब्री से पूजा करने का इंतजार करते रहे।
जैसे ही मंदिरों के कपाट खुले, भक्तों ने ‘’बोल बम’’और ‘’हर हर महादेव’’ के जयकारों के साथ भगवान शिव को जल अर्पित किया। कांवड़ियों ने राप्ती नदी से जल लाकर शिवलिंग पर अभिषेक किया। धनोहरी मंदिर के पुजारी पंडित हरिश्चंद्र तिवारी ने कहा सावन माह में सोमवार के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। इस दौरान राजेश यादव, संदीप श्रीवास्तव, राम करन, दिनेश, जिला जीत चौधरी आदि मौजूद रहे।
प्रभु से सुख-शांति की कामना की : शोहरतगढ़। कस्बे व क्षेत्र के शिव मंदिरों में सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भोर से भक्तों की भीड़ जलाभिषेक के उमड़ पड़ी। लोगों ने हाथ में पूजा सामग्री और जल लेकर नंगे पांव चलकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया।