फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Amid changing weather, fever accompanies cold and cough; bodies running high temperatures

Siddharthnagar News: बदले माैसम में सर्दी-जुकाम के साथ सता रहा बुखार, तप रहा शरीर

Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Amid changing weather, fever accompanies cold and cough; bodies running high temperatures
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में परीज के स्वास्थ्य की जानकारी लेते डॉ. गौरव दूबे। संवाद
सिद्धार्थनगर। बारिश के बाद मौसम में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ने लगा है। सर्दी-जुकाम, गले में खराश और शरीर में दर्द के साथ बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। मेडिकल कॉलेज से लेकर बांसी जिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

सुबह ओपीडी खुलते ही पंजीकरण काउंटर से लेकर चिकित्सकों के कक्ष तक मरीजों की भीड़ दिखाई दे रही है। कई परिवारों में एक सदस्य के बीमार पड़ने के बाद धीरे-धीरे दूसरे सदस्य भी सर्दी-जुकाम और बुखार की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सामान्य दिनों की तुलना में मरीजों की संख्या बढ़ी है। फिजिशियन और बाल रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में भी अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। पर्चा काउंटर, चिकित्सक कक्ष और जांच केंद्र पर मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। मेडिसिन वार्ड में मरीजों को देख रहे डॉ. गौरव कुमार दुबे ने बताया कि इस समय सबसे अधिक मरीज सर्दी, खांसी, गले में खराश, बुखार, सिरदर्द और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर आ रहे हैं। कई मरीजों में पहले हल्की सर्दी-जुकाम होती है और इसके बाद बुखार चढ़ता है। मरीजों की स्थिति और लक्षणों के आधार पर उपचार किया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर ब्लड की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. सीबी चौधरी ने बताया कि वर्तमान में वायरल संक्रमण का दौर चल रहा है। बारिश के बाद वातावरण में नमी बढ़ने और दिन-रात के तापमान में उतार-चढ़ाव से वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। बारिश में भीगने, गीले कपड़ों में रहने और आसपास जलभराव से भी परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे मौसम में संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed