फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Amargarh Smriti Vatika to be imbued with the spirit of patriotism; meeting regarding flag-hoisting concludes

Siddharthnagar News: देशभक्ति के रंग में रंगेगी अमरगढ़ स्मृति वाटिका, ध्वजारोहण को लेकर बैठक संपन्न

Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Amargarh Smriti Vatika to be imbued with the spirit of patriotism; meeting regarding flag-hoisting concludes
भवानीगंज । आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर बजरंगी चौक स्थित अमरगढ़ स्मृति वाटिका में 101 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज के भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र, खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव और आयोजन समिति से जुड़े पदाधिकारियों के साथ समारोह की तैयारियों पर चर्चा की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, अतिथियों और आमजन के बैठने की समुचित व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, स्वच्छता, पेयजल और नाश्ते की व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में अमरगढ़ स्मृति वाटिका पहुंचकर राष्ट्रध्वज के सम्मान में आयोजित समारोह में सहभागिता करें और देशभक्ति की भावना को मजबूत बनाएं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी विवेकानंद मिश्र और प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने तिरंगा यात्रा एवं अन्य आयोजनों के दौरान आमजन से पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


इस दौरान एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्रा, सचिव अंकित त्रिपाठी, विनीत सिंह, समाजसेवी रमेशलाल श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष दिलीप पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष बेंवा श्यामसुंदर अग्रहरि आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed