{"_id":"6af353af6fce30ea5309a649","slug":"siddharthnagar-news-people-made-aware-about-following-traffic-rules-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167922-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को किया जागरूक
Tue, 10 Nov 2026 10:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
- हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की दी सलाह, पंफलेट बांटकर किया जागरूक
उसका बाजार। यातायात माह के तहत मंगलवार को उसका बाजार पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को यातायात नियमों की जानकारी देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से वाहन चलाते समय सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की अपील की।
एसएचओ संतोष कुमार तिवारी के निर्देश पर सीसी टीम ने एसआई अरविंद कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में उसका राजा पुलिस पिकेट पर अभियान चलाया। इस दौरान अरविंद कुमार द्विवेदी ने दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का इस्तेमाल दुर्घटना के दौरान गंभीर चोट से बचाव में मददगार होता है।
उन्होंने वाहन चालकों से नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने, गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के दौरान पंपलेट, बैनर और हैंडबिल वितरित कर लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से खुद नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।