फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Akhand Bharat Sankalp Yatra taken out under the leadership of Hindu Jagran Manch

Siddharthnagar News: हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में निकाली गई अखंड भारत संकल्प यात्रा

Sat, 23 Aug 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 23 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Akhand Bharat Sankalp Yatra taken out under the leadership of Hindu Jagran Manch
मिठवल के बाबा मटेश्वर नाथ मंदिर से तिरंगा यात्रा निकालते हिंदू जागरण मंच के लोग। 
पथरा। हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में अखंड भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व मंच के जिलाध्यक्ष बाबा विष्णु गिरी ने किया। यात्रा की शुरुआत मिठवल स्थित बाबा शुक्रवार को बाबा मटेश्वर नाथ शिव मंदिर से हुई। मिठवल बाजार से टेढ़िया और बनगवा से होते हुए वापस मिठवल पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान देशभक्ति के नारे लगाए गए और लोगों को अखंड भारत की अवधारणा के बारे में जागरूक किया गया। क्षेत्रीय सह संयोजक गोरक्ष प्रांत सत्येंद्र द्विवेदी ने रैली के माध्यम से बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर मौलेश्वर नाथ त्रिपाठी, दिनेश गुप्ता, अनिल गौड़ अरुणेश पाठक, दिनेश तिवारी के अलावा बांसी कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed