{"_id":"6af89cc12af7be4c3e05877b","slug":"siddharthnagar-news-ahilya-uddhar-and-janakpur-nagar-darshan-enacted-in-the-ramlila-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168142-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रामलीला में अहिल्या उद्धार और जनकपुर नगर दर्शन की लीला का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रामलीला में अहिल्या उद्धार और जनकपुर नगर दर्शन की लीला का मंचन
Sat, 14 Nov 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौखड़ा में रामलीला का आयोजन
- भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से अहिल्या के श्राप से मुक्त होने का प्रसंग देख भाव विभोर हुए दर्शक
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौखड़ा में चल रही ऐतिहासिक रामलीला में कलाकारों ने भगवान श्रीराम के अहिल्या उद्धार और जनकपुर नगर दर्शन की लीला का भावपूर्ण मंचन किया। भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन देख दर्शक भावविभोर हो उठे। इस दौरान रामलीला स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
मंचन में दिखाया गया कि भगवान श्रीराम अपने छोटे भाई लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर की ओर जा रहे होते हैं। रास्ते में उन्हें एक पत्थर की शिला दिखाई देती है। श्रीराम के पूछने पर गुरु विश्वामित्र बताते हैं कि यह महर्षि गौतम की पत्नी अहिल्या हैं, जो श्राप के कारण शिला बन गई हैं। भगवान श्रीराम के चरणों का स्पर्श होते ही अहिल्या श्राप से मुक्त होकर अपने वास्तविक स्वरूप में आ जाती हैं। इसके बाद वह अपने पति महर्षि गौतम के पास चली जाती हैं।
इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और गुरु विश्वामित्र गंगा घाट पहुंचते हैं। वहां स्नान-दान करने के बाद तीनों जनकपुर पहुंचते हैं। राजा जनक उनका भव्य स्वागत करते हैं और ठहरने की व्यवस्था कराते हैं। कुछ समय बाद श्रीराम गुरु विश्वामित्र से जनकपुर नगर घूमने की इच्छा जताते हैं। गुरु की आज्ञा लेकर श्रीराम और लक्ष्मण नगर भ्रमण के लिए निकलते हैं। दोनों भाइयों के मनमोहक स्वरूप को देखकर नगर की महिलाएं आकर्षित हो जाती हैं और मन ही मन सीता के लिए श्रीराम को योग्य वर मानने लगती हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर अरुण कुमार सिंह, मंगल मोदनवाल, रवि मोदनवाल, मोहित मोदनवाल, विनोद अर्कवंशी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ठाकुर प्रसाद मिश्र ने किया।