{"_id":"68caf666f6b061f26309202b","slug":"siddharthnagar-news-admission-in-med-and-bped-till-22-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-144830-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एमएड और बीपीएड में प्रवेश 22 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एमएड और बीपीएड में प्रवेश 22 तक
Wed, 17 Sep 2025 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 17 Sep 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएड और बीपीएड प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए आवेदन शुरू हो गया है। इसमें अभ्यर्थी 22 सितंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
कुलसचिव दीनानाथ ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएड और बीपीएड प्रथम वर्ष-2025-26 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया था। इस क्रम में एमएड और बीपीएड प्रथम वर्ष-2025-26 में प्रवेश के लिए आवेदित छात्रों की ओर से समर्थ पोर्टल पर 17 सितंबर से 22 सितंबर तक एसयूआरएन पंजीकरण होगा, जिससे ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से पूरित आवेदन पत्रों के आधार पर प्रवेश काउंसिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ करके प्रवेश लिया जाएगा।