फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Address traders issues on a priority basis

Siddharthnagar News: व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से करें निस्तारण

Mon, 02 Nov 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 02 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Address traders issues on a priority basis
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन की उपस्थिति में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की समीक्षा बैठक हुई। इसमें निवेशकों और व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि उद्यमियों को निवेश के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिन निवेशकों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, उनसे संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। साथ ही उन्हें जिले में अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने व्यापारियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय से निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। कहा कि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभागीय स्तर पर बेहतर समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को संबंधित विभागों से जल्द निस्तारित कराने को कहा। उन्होंने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजनाओं के तहत शासन से मिले लक्ष्य को पूरा करने और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए अधिक से अधिक लाभार्थियों के आवेदन कराने का निर्देश दिया। कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित किया जाए, ताकि कोई भी प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रहे।

बैठक में दुग्ध विभाग, पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और एक जनपद एक उत्पाद योजना से जुड़े मामलों पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed