फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: A young man who had gone to his in-laws' house for his sister-in-law's wedding died in a road accident

Siddharthnagar News: साली की शादी में ससुराल गए युवक की सड़क हादसे में माैत

Mon, 01 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 Dec 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: A young man who had gone to his in-laws' house for his sister-in-law's wedding died in a road accident
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई पेट्रोल पंप के पास रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर हरिश्चंद्र (30) की मौत हो गई। युवक अपनी साली की शादी में शामिल होने के लिए आए हुए थे। कुछ सामान खरीदने के लिए पास के चौराहे पर बाइक से गए थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। इस घटना से दोनों गांवों में मातम छा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मरवटिया निवासी हरिश्चंद्र (30) पुत्र राम जी अपनी साली की शादी में डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव में गए थे। कुछ सामान खरीदने के लिए बाइक से रात 8:30 बजे रामवृक्ष चौराहे पर आए हुए थे और सामान लेकर फिर वापस जा रहे थे। अभी वह सेखुई पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि डुमरियागंज की तरफ से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सिर में चोट लग जाने से अधिक खून बह गया।
विज्ञापन

लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। घर वाले एंबुलेंस से हरिश्चंद्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के समय हरिश्चंद्र ने हेलमेट नहीं पहना था। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक हरिश्चंद्र के परिवार द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया है। उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई से तीन दिन पहले आया था मृतक: ग्राम मरवटिया निवासी स्व. राम जी के तीन बेटों में हरिश्चंद्र दूसरे नंबर पर थे। अपनी साली की शादी में तीन दिन पहले ही गांव आए थे। हरिश्चंद्र की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। उनके तीन बेटे हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा आदित्य 8 साल का है। दूसरा बेटा अभिनव 5 साल तथा अनमोल 8 महीने का है। मौत के बाद से दोनों घरों में मातम छा गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हेलमेट पहना होता तो नहीं जाती जान : रविवार की रात हरिश्चंद्र पुत्र राम जी डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सेखुई पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed