{"_id":"695aaa7efc7cf177570815c7","slug":"siddharthnagar-news-a-woman-who-went-to-the-rooftop-to-pray-was-chased-by-a-monkey-who-fell-and-died-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-151089-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छत पर पूजा करने गई महिला को बंदर ने दाैड़ाया, गिरकर माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छत पर पूजा करने गई महिला को बंदर ने दाैड़ाया, गिरकर माैत
Sun, 04 Jan 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
औराताल। पथरा थाना क्षेत्र के रमवापुर गांव में रविवार की सुबह छत पर पूजा करने के लिए गई बिंदु (60) को बंदर ने काटने के लिए दौड़ा लिया। वह डरकर भागी। इस दौरान छत पर गिर पड़ी। हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के रमवापुर गांव निवासी बिंदु (60) पत्नी रामयज्ञ सुबह लगभग 9:30 बजे यज्ञ सूर्य को जल चढ़ाने के लिए छत पर गई थी। बताया जा रहा है कि छत पर पहले से बैठे बंदर ने उन्हें काटने के लिए दौड़ा लिया। बंदर के डर से वह भागी और पैर फिसल जाने से छत पर गिर पड़ी।
इस हादसे में सिर में चोट लगी और मौके पर ही बेहोश हो गई। जानकारी होते ही परिवार के लोग आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिवार के लोग लाश को लेकर घर चले आए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है।