{"_id":"688ba6e97899331012013e72","slug":"siddharthnagar-news-a-huge-employment-fair-will-be-organized-in-basti-youth-of-the-district-will-also-participate-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-142036-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बस्ती में आयोजित होगा वृहद रोजगार मेला, जिले के युवा भी लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बस्ती में आयोजित होगा वृहद रोजगार मेला, जिले के युवा भी लेंगे भाग
Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
-50 से अधिक कंपनियां युवाओं को उनके योग्यता के आधार पर करेंगी चयन
-कर्म ज्योति रोजगार महोत्सव के तहत दिया जाएगा रोजगार
सिद्धार्थनगर। बस्ती शहर के कर्मा देवी कॉलेज संसारपुर फुटहिया में दो अगस्त को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में जिले के युवा भी रोजगार लेकर नौकरी प्राप्त कर पाएंगे। मेले में 50 से अधिक कंपनियां भाग लेकर लोगों को रोजगार युक्त बनाएंगी। जिससे युवाओं को एक सुनहरा अवसर मिलेगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी मिथलेश कुमार मिश्र ने बताया कि बस्ती मंडल के सेवायोजन कार्यालय व कर्मा देवी ग्रुप संसारपुर फुटहिया बस्ती के संयुक्त तत्वावधान में दो अगस्त को मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें बस्ती के साथ ही सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर के युवा भी प्रतिभाग करके मेले में रोजगार प्राप्त कर पाएंगे। एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला कर्मा ज्योति रोजगार महोत्सव के नाम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में लगभग 50 कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। मेले में कंपनियों के मैनेजर एचआर साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। विभिन्न कंपनियों की ओर से इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक आदि उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन उनके बायोडाटा व साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।